MS Dhoni investments: घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी ब्लूस्मार्ट ने फाइनेंस के एक दौर में 2.4 करोड़ अमरीकी डॉलर (200 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। ‘प्री-सीरीज बी फंडिंग’ दौर में रेस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स एजी जैसे मौजूदा निवेशकों के साथ-साथ रीन्यू के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत सिन्हा और एमएस धोनी फैमिली ऑफिस जैसे नए निवेशकों ने भी भागीदारी की। यह फंडिंग कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने के चार महीने बाद आई है कि स्विट्जरलैंड स्थित एसेट मैनेजर रेस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स एजी कंपनी में 25 मिलियन डॉलर (लगभग 208 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी। यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्टार्टअप में धोनी का कम से कम तीसरा निवेश होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी के कुछ अन्य निवेशों में इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता ईमोटरैड, पुरानी कारों की सेलर कार्स24 और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म खाताबुक शामिल हैं।
महेंद्र सिंह धोनी।
यह भी पढ़ें: Sanstar Limited IPO: इस हफ्ते सिर्फ इस मेनबोर्ड सेगमेंट के IPO पर पैसा लगाने का मौका, प्राइस बैंड 100 रुपये से कम
ब्लूस्मार्ट।
कंपनी के अनुसार, यह धनराशि ब्लूस्मार्ट को अपने परिचालन का विस्तार करने तथा बड़े भारतीय शहरों में ईवी चार्जिंग अवसंरचना तथा परिसंपत्तियों के निर्माण में सहायता करेगी। ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक पुनीत गोयल ने कहा, ‘‘ हमारा 2.4 करोड़ अमरीकी डॉलर का नवीनतम कोष जुटाना ई-परिवहन बेड़े तथा ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
पूर्व क्रिकेटर एम.एस. धोनी ने कहा, ‘‘ ब्लूस्मार्ट के सतत व्यापार मॉडल में निवेश करना सिर्फ एक कंपनी का समर्थन करना नहीं बल्कि यह एक ऐसे बदलाव का हिस्सा बनना है जो परिवहन के भविष्य को आकार देता है।’’
ब्लूस्मार्ट रेवन्यू
ब्लूस्मार्ट ने हाल ही में ₹550 करोड़ ($65 मिलियन) का वार्षिक राजस्व रन रेट पार किया है। इसने अब तक इक्विटी निवेश में $200 मिलियन से अधिक जुटाए हैं और अग्रणी विकास वित्तीय संस्थानों (DFI) द्वारा समर्थित $200 मिलियन का दीर्घकालिक और टिकाऊ EV परिसंपत्ति वित्तपोषण हासिल किया है।
भाषा इनपुट के साथ
