बिजनेस

MRF Dividend Record Date: एमआरएफ ने किया देने डिविडेंड का ऐलान, भारत में है सबसे महंगा शेयर

MRF Dividend Record Date: एमआरएफ ने 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 30 प्रतिशत डिविडेंड का भुगतान करेगी।

Image

एमआरएफ ने किया डिविडेंड का ऐलान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमआरएफ ने किया डिविडेंड का ऐलान
  • 3 रु प्रति शेयर का देगी डिविडेंड
  • 21 फरवरी है रिकॉर्ड डे

MRF Dividend Record Date: एमआरएफ के बोर्ड ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट के साथ ही 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 30 प्रतिशत डिविडेंड का भुगतान करेगी। ये डिविडेंड इसके शेयर की फेस वैल्यू पर दिया जाएगा, जो कि 10 रु है। यानी 10 रु के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 3 रु का डिविडेंड दिया जाएगा। आगे जानिए कि एमआरएफ ने डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट क्या फिक्स की है।

ये भी पढ़ें -

कितनी है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने दूसरे इंटरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी तय की है। रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि डिविडेंड हासिल करने के लिए आपके पास इस डेट तक कंपनी के शेयर होने चाहिए। जिन लोगों के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे, केवल वे डिविडेंड के लिए एलिजिबल होंगे।

भारत का सबसे महंगा शेयर

एमआरएफ का शेयर भारत में सबसे महंगा शेयर है। इसके शेयर की कीमत 1,48,850.90 रु है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 1,48,917.84 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,48,210.05 रु पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका टॉप स्तर 1,48,982.75 रु और निचला स्तर 1,47,200 रु रहा। अंत में ये 66.94 रु या 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,48,850.90 रु पर बंद हुआ।

6 महीने में 38 फीसदी दिया रिटर्न

  • एमआरएफ के शेयर ने बीते 6 महीने में 38 फीसदी दिया रिटर्न
  • बीते एक महीने में ये 5.5 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 2024 में अब तक ये 15 फीसदी चढ़ा है
  • बीते 5 दिन में ये 4.1 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न और डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article