बिजनेस

ESIC New Members: ESIC स्कीम से जुड़े 23.05 लाख नए मेंबर्स, 25 वर्ष तक की आयु वाले 11.15 लाख युवा शामिल

ESIC New Members: मई महीने में जोड़े गए कुल 23.05 लाख कर्मचारियों में से 11.15 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। ये आंकड़ा कुल रजिस्ट्रेशन का करीब 48.37 प्रतिशत है।

Image

ईएसआईसी के नए सदस्य

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ESIC स्कीम से जुड़े 23.05 लाख नए मेंबर्स
  • 25 वर्ष तक की आयु वाले 11.15 लाख युवा
  • 60 ट्रांसजेंडर्स भी शामिल

ESIC New Members: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मई 2024 तक इसके द्वारा चलाई जाने वाली ईएसआई योजना (ESIC Scheme) के तहत 23.05 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। श्रम मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, मई 2024 में 20,110 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया। मई 2023 में 20.23 लाख की तुलना में नेट रजिस्ट्रेशन में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें -

25 साल तक के 11.15 लाख युवा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई महीने में जोड़े गए कुल 23.05 लाख कर्मचारियों में से 11.15 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। ये आंकड़ा कुल रजिस्ट्रेशन का करीब 48.37 प्रतिशत है।

कितनी हैं महिला सदस्य

मई 2024 में महिला सदस्यों का नेट एनरोलमेंट 4.47 लाख रहा। ईएसआई योजना के तहत कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का भी पंजीकृत किया गया। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि यह पेरोल आंकड़े अस्थायी हैं क्योंकि आंकड़ों पर निरंतर काम जारी है।

क्या है ESIC

कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना एक सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम है जो भारत में कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है। यह योजना कर्मचारियों को बीमारी, मैटरनिटी, विकलांगता और रोजगार के दौरान चोट लगने के कारण होने वाली मृत्यु के प्रभावों से बचाने के लिए बनाई गई है। यह बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा देखभाल भी प्रदान करता है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article