बिजनेस

Suzlon Upper Circuit: लगातार दूसरे दिन सुजलॉन में लगा 5% अपर सर्किट, अभी और दौड़ेगा शेयर, जानें टार्गेट प्राइस

Suzlon Share Price Target: सुजलॉन के शेयर में आज फिर से अपर सर्किट लगा है। इसके और ऊपर जाने की संभावना है। जानकारों ने इसके लिए 65 रु का टार्गेट दिया है।

Image

सुजलॉन में लगा 5% अपर सर्किट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजलॉन में लगा अपर सर्किट
  • शेयर खरीदने की सलाह
  • 65 रु है टार्गेट प्राइस

Suzlon Share Price Target: बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया। कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3 बजे 2.89 रु या 5 फीसदी की तेजी के साथ 60.71 रु पर है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 200% बढ़कर 302 करोड़ रुपये हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 101 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,348 करोड़ रुपये की तुलना में 2,016 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 50% अधिक है। इन्हीं शानदार नतीजों से कंपनी के शेयर में दो दिन से अपर सर्किट लग रहा है। मगर जानकारों के मुताबिक शेयर के और ऊपर जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

कितना है सुजलॉन के शेयर का टार्गेट

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जिगर एस पटेल के अनुसार सुजलॉन का स्टॉक चार्ट पॉजिटिव गति दिखाते हुए आशाजनक लग रहा है। मगर उन्होंने निवेशकों से सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि स्टॉक सभी मुख्य मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है, जो एवरेज पर वापस आने की संभावना को दर्शाता है। यानी शेयर में गिरावट भी संभव है।

वैसे उन्होंने सुजलॉन एनर्जी के लिए 53-55 रुपये का सपोर्ट ज़ोन बताते हुए 65 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस रखा है। वहीं स्टॉप-लॉस 51 रुपये रखा है। यानी 51 रु तक शेयर गिरे तो इसे बेचकर निकल जाएं।

एक महीने में कितना चढ़ा शेयर

बीते 5 दिन में सुजलॉन का शेयर 11.25 फीसदी, एक महीने में 10.97 फीसदी और 6 महीनो में 47.3 फीसदी चढ़ा है। 2024 में अब तक ये 57.77 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article