भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज, मूडीज ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7%, IMF और RBI को भी पीछे छोड़ा

Moody's India GDP Growth Rate : ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत की FY27 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

Moody's India GDP Growth Rate : ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स (Moody’s Ratings) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी (GDP) वृद्धि दर के अनुमान को 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। मूडीज के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और वैश्विक तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से कहीं अधिक मजबूती और स्थिरता दिखाई है। इस आर्थिक मजबूती को देखते हुए एजेंसी ने अपने विकास दर के अनुमान में पूरे 1 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी की है। मूडीज का यह नया अनुमान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जैसे अन्य प्रमुख संस्थानों के अनुमानों से काफी अधिक है। एजेंसी का मानना है कि घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी निवेश में सुधार के चलते भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।

Indian economy GDP growth, Moodys India GDP growth, FY27 GDP growth forecast, gross fixed capital formation

मूडीज ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7%

अपग्रेड के पीछे के मुख्य कारण

मूडीज ने अपने नए आकलन में बताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मोर्चे पर मजबूत सहारा मिल रहा है। मूडीज के अनुसार, ग्रोथ अनुमान में सुधार के पीछे ये मुख्य वजहें हैं:-

End of Feed