Monthly Unemployment Rate: भारत में पहली बार मंथली अनएम्प्लॉयमेंट दर जारी, इस साल अप्रैल में इतने लोग रहे बेरोजगार

April 2025 Monthly Unemployment Rate: देश में पहली बार मासिक आधार पर बेरोजगारी दर जारी की गई। इस साल अप्रैल में 5.1 प्रतिशत बेरोजगारी रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वास्तविक समय में देश में नौकरियों के लिए पात्र लोगों में बेरोजगार लोगों के अनुपात की निगरानी के प्रयासों के तहत पहला मासिक आवधिक श्रम बल सर्वे (PLFS) जारी किया।

Monthly Unemployment Rate, अप्रैल अनएम्प्लोय्मेंट : भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अप्रैल 2025 के लिए पहली मासिक बेरोजगारी दर जारी की है। मासिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के तहत यह आंकड़े गुरुवार को प्रकाशित किए गए। पहले ये आंकड़े सिर्फ तिमाही और वार्षिक रूप में ही जारी होते थे।

Monthly Unemployment Rate

पहली बार जारी हुआ मंथली बेरोजगारी दर

अप्रैल में कुल बेरोजगारी दर 5.1%

  • अप्रैल 2025 के दौरान देश की कुल बेरोजगारी दर 5.1% रही।
  • पुरुषों में यह दर 5.2%
  • महिलाओं में यह दर 5.0% दर्ज की गई।

End of Feed