Repo Rate Cut: RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती का ऐलान, EMI घटने की उम्मीद

Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक इस सप्ताह मौद्रिक नीति समीक्षा के लिए बैठक कर रहा है। ऐसी उम्मीद है कि नीतिगत दर में कटौती की जाएगी। मई 2020 के बाद से कोई कटौती नहीं की गई है।

Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक इस सप्ताह मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह बजट में खपत को बढ़ावा देने के लिए उठाये गये कदमों को मजबूती देगा। हालांकि रुपये में गिरावट अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चूंकि खुदरा महंगाई दर साल के ज्यादातर समय में रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे (2 से 6 प्रतिशत) के भीतर रही है, इसलिए केंद्रीय बैंक सुस्त खपत से प्रभावित वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दर में कटौती को लेकर कदम उठा सकता है।

Repo Rate Rate Cut, Monetary Policy Review, RBI

एमपीसी की बैठक में रेपो रेट में कौटती संभव

पिछली कटौती मई 2020 में

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फरवरी 2023 से नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इससे पहले, पिछली बार नीतिगत दर में कटौती कोविड के समय (मई 2020) की गयी थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था।

End of Feed