Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें बजट, न्यू इनकम टैक्स बिल, टैक्सपेयर्स को राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने रोजगार पर भी बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि हम रोजगार के लिए कई योजनाएं लेकर आए। हम लगातार जॉब्स देते आए हैं और अभी भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इंटर्नशिप के लिए योजना लेकर आए हैं।
निर्मला सीतारमण का नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू
ये भी पढ़ें -
यहां देखें वित्त मंत्री का इंटरव्यू
''चुनाव हो या न हो हम लगातार काम करते हैं''
वित्त मंत्री ने कहा कि कोई पत्रकार हमें ज्ञान दे तो हम सुन लेते हैं, मगर चुनाव हो या न हो हम लगातार टैक्सपेयर के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कि हम नया इनकम टैक्स बिल ला रहे हैं। इसका ऐलान उन्होंने बजट में ही कर दिया था।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
''टैक्स नियमों का चुनावों से कुछ लेना-देना नहीं''
वित्त मंत्री ने कहा कि बीती सरकारों ने साल 1961 से आयकर कानूनों में कोई रिफॉर्म नहीं किया। बल्कि चीजें शामिल करते चले गए। इससे टैक्स नियम काफी अधिक हो गये। हम इसे करने पर काम कर रहे हैं और इसका चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं है।
