Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट 2025-26 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि बजट वाले दिन बिहार की मधुबनी साड़ी क्यों पहनी थी? इस पर उन्होंने कहा कि मधुबनी आर्ट बहुत ही शानदार है। मुझे इससे बहुत लगाव है। मुझे जब सम्मान के साथ दिया तो मेरा भी फर्ज है कि सम्मान दिया जाए।
बिहार के चुनाव आ रहे हैं, आपने बजट पर मधुबनी साड़ी पहनी, संयोग है कि इसी महीने आपको मधुबनी साड़ी प्रजेंट हुई थी, विपक्ष इसमें पॉलिटिकल एजेंडा भी देख रहा है, इस सवाल पर निर्मला ने कहा कि इसमें गलती क्या है, हां मैं बिहार को एप्रेसिट करती हूं, मैं बिहार के लोगों को पसंद करती हूं, मिथलांचल सुंदर इलाका है। वहां कितने कलाकार हैं, उसमें कितनी सुंदरता है, उनकी बोल-चाल उनकी भाषा सुनने में कितना मजा आता है। मैं ईमानदारी से इसे महसूस करती हूं। मेरे मन में उनके लिए भावना है इसलिए पहना।
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने पूरे देश के लिए घोषणाएं की है। मुझे बिहार के लोग अच्छे लगते हैं। बिहार के लोगों की बोली में सरलता है। 12 लाख रु तक की आय को टैक्स फ्री करने पर उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर के सम्मान के लिए मैंने ऐसा किया और यह मोदी जी की इच्छा थी। वित्त मंत्री के अनुसार पीएम मोदी उन्हें लगातार सुझाव देते थे। उन्होंने कहा कि हम लगातार नौकरी दे रहे हैं, आगे भी देते रहेंगे।
