मोबाइल PLI स्कीम का जलवा: प्राप्त हुआ 25000 करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स, 12 लाख लोगों को मिला रोजगार

Mobile PLI Scheme: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार मोबाइल PLI योजना के 19,000 करोड़ रुपये के इंसेंटिव के बदले 25,000 करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स मिला है। इस सेक्टर से 12 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

Mobile PLI Scheme : भारत सरकार की 'प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव' (PLI) योजना देश के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोबाइल निर्माण के लिए चलाई गई PLI योजना के तहत सरकार ने कंपनियों को प्रोत्साहन (Incentive) के रूप में 19,000 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि इसके बदले में सरकार को 25,000 करोड़ रुपये का सीधा टैक्स (Direct Tax) हासिल हुआ है। इसके अलावा, इस सेक्टर से करीब 3,000 करोड़ रुपये का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) भी प्राप्त हुआ है।

Ashwini Vaishnaw, Mobile PLI scheme, Production Linked Incentive, Direct taxes, Electronics manufacturing, Employment generation

आलोचकों को अश्विनी वैष्णव का करारा जवाब: मोबाइल PLI स्कीम से सरकार की जेब में आए ₹25,000 करोड़ (तस्वीर- istock/pti)

केंद्रीय मंत्री ने यह महत्वपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर की। उन्होंने भारत के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग मॉडल और सरकारी प्रोत्साहनों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाने वाली एक मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए ये आंकड़े पेश किए। मंत्री के आंकड़ों से यह साफ होता है कि यह योजना न केवल सरकार के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रही है, बल्कि इसने देश के राजस्व में भी बड़ा योगदान दिया है।

End of Feed