तत्काल में नहीं मिला टिकट? प्रीमियम तत्काल में ऐसे पाएं कंफर्म टिकट

अगर तत्काल कोटे में टिकट नहीं मिल पाता, तो प्रीमियम तत्काल एक अच्छा विकल्प है। इस कोटे में वेटिंग लिस्ट नहीं होती और सीट होने पर सीधे कंफर्म टिकट मिलता है। हालांकि, इसके नियम और किराया सामान्य तत्काल से अलग होते हैं।

भारतीय रेलवे से अचानक या इमरजेंसी में यात्रा करने वाले लोगों के लिए कंफर्म टिकट पाना हमेशा से एक बहुत बड़ी चुनौती रहा है। ज्यादातर लोग कंफर्म सीट के लिए तत्काल कोटे का सहारा लेते हैं, लेकिन जैसे ही सुबह तत्काल बुकिंग (Tatkal Ticket) खुलती है, कुछ ही सेकंड के भीतर सारी सीटें बुक हो जाती हैं। ऐसे में बहुत से यात्रियों के हाथ सिर्फ निराशा और वेटिंग टिकट (Waiting Ticket) ही लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो रेलवे का 'प्रीमियम तत्काल' (Premium Tatkal) कोटा आपके लिए एक बेहतरीन और काम का विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, इस कोटे से टिकट बुक करने की दौड़ में शामिल होने से पहले इसके कुछ जरूरी नियमों को समझ लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह सामान्य तत्काल से काफी अलग है।

Tatkal Vs Premium Tatkal

क्या है प्रीमियम तत्काल टिकट?

प्रीमियम तत्काल कोटे की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को केवल और केवल कंफर्म टिकट ही दिया जाता है। इस कोटे के तहत आरएसी (RAC) या वेटिंग लिस्ट (Waiting List) का कोई झंझट नहीं होता है। इसका सीधा सा नियम है अगर ट्रेन में सीटें खाली हैं, तो आपको तुरंत कंफर्म टिकट मिल जाएगा और अगर सीटें पूरी तरह भर गईं, तो इस कोटे में बुकिंग का विकल्प ही बंद हो जाता है।

End of Feed