RD की किस्त भरना भूल गए? क्या हमेशा के लिए बंद हो जाएगा अकाउंट

हर महीने एक तय रकम जमा कर आरडी के जरिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। लेकिन सवाल यह कि अगर किसी महीने किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा। क्या अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाता है?

हर महीने एक तय रकम जमा कर धीरे-धीरे फंड तैयार करने वालों के लिए आरडी (Recurring Deposit) एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें हर महीने समय पर किस्त जमा की जाती है। लेकिन सवाल यही कि अगर किसी महीने आपकी RD की किस्त जमा नहीं हो पाती है, तो क्या होगा। क्या खाता तुरंत बंद हो जाएगा? इतना ही नहीं, सवाल यह भी कि अगर लगातार किस्तें (RD Installment) मिस हो रही हों तो क्या होगा? आइए जानते हैं आरडी की किस्त मिस होने पर क्या होता है-

Missed rd installment

RD की किस्त जमा करना भूल गए तो क्या होगा (Photo: iStock)

एक किस्त छूटने पर क्या होगा?

अगर किसी महीने RD की किस्त समय पर जमा नहीं होती है, तो बैंक आमतौर पर उस पर पेनल्टी लगाता है। सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक हर 100 रुपये की मासिक किस्त पर लगभग 1.50 रुपये प्रति महीने की देरी के हिसाब से चार्ज ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपकी मासिक RD किस्त 10,000 रुपये है और आप एक महीने की किस्त जमा नहीं करते हैं, तो करीब 150 रुपये का जुर्माना लग सकता है। बकाया किस्त और पेनल्टी जमा करने के बाद RD को दोबारा नियमित किया जा सकता है। हालांकि, पेनल्टी वसूलने का तरीका बैंक की शर्तों के अनुसार अलग हो सकता है।

End of Feed