इस राज्य में एक ही झटके में 6 रुपये महंगा हो गया दूध,अब मक्खन-मलाई के भी बढ़ेंगे दाम!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2022, 02:41 PM IST

Inflation: हाल ही में मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब केरल में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है।

नई दिल्ली। केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन या मिल्मा ने दूध की कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की, जो 1 दिसंबर से लागू होगी। अभी राज्य में एक लीटर दूध की कीमत 46 रुपये है। मिल्मा ने 2019 में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा के तीन साल बाद मूल्य वृद्धि की है। नवीनतम निर्णय मिल्मा द्वारा नियुक्त पैनल के बाद आता है जिसमें राज्य के पशु चिकित्सा और कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने डेयरी किसानों द्वारा किए गए खचरें पर एक अध्ययन किया।

milk

1 लीटर दूध पर किसानों को हो रहा है मोटा नुकसान, अब बढ़ गई है कीमत

1 लीटर दूध पर किसानों को हो रहा इतना नुकसान

End of Feed