ET Now Global Business Summit 2024: भारत में जबरदस्त क्षमता, दूसरों के मुकाबले तेजी से करेगा ग्रोथ, बोले- नोबेल विजेता माइकल स्पेंस

ET Now Global Business Summit 2024: माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत ने बेहद की शानदार तरीके से डिजिटल इकोनॉमी को आकार दिया है और अभी भी डेवलपमेंट जारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उन्होंने कहा कि इसे में उम्मीद की नजरिए से देख रहा हूं।

ET Now Global Business Summit 2024: ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरुआ ने नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल स्पेंस के साथ प्लान टू फिक्स ए फैक्चर्ड वर्ल्ड पर अहम चर्चा की। माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत में दुनिया की किसी भी बड़ी इकोनॉमी के मुकाबले तेजी से ग्रोथ हासिल करने की क्षमता है। भारत ने बेहद की शानदार तरीके से डिजिटल इकोनॉमी को आकार दिया है और अभी भी डेवलपमेंट जारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उन्होंने कहा कि इसे में उम्मीद के नजरिए से देख रहा हूं। लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए।

Nobel laureate Michael Spence

इकोनॉमी के मोर्चे पर चुनौतियां

माइकल स्पेंस ने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी के मोर्चे पर हमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इनमें कोविड महामारी, जियो-पॉलिटकल टेंशन और क्लाइमेट चेंज जैसी स्थितियां शामिल रही हैं। कोविड की वजह से दुनिया भर की सप्लाई चेन प्रभावित हुई और इसका नतीजा यह रहा कि महंगाई बढ़ी। महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सख्त कदम उठाए। इस तरह के स्ट्रक्चरल चेंज देखने को मिले।

End of Feed