Mcdonald ने अमेरिका में अपना ऑफिस अस्थायी रुप से बंद किया,बड़ी छंटनी की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 11:06 AM IST

McDonald's temporarily shuts US offices: कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में सोमवार से वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। यह बुधवार तक रहेगा। कंपनी कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी वर्चुअल रुप से करेगी। कंपनी कितने लोगों को नौकरी से निकालेगी, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

McDonald's temporarily shuts US offices, prepares layoffs : फूड रिटेल चेन Mcdonald ने अमेरिका में अपने ऑफिस को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है। ऐसी खबरे हैं, कि कंपनी बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है। और इस बात की आशंका है कि Mcdonald बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्टरिंग करने जा रही है।

mc donald shuts office lay off

मैकडॉनल्ड ने बड़े पैमाने पर हो सकती है छंटनी

वर्क फ्रॉम होम किया

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में सोमवार से वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। यह बुधवार तक रहेगा। कंपनी कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी वर्चुअल रुप से करेगी। कंपनी कितने लोगों को नौकरी से निकालेगी, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एक बात साफ है कि बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है।

End of Feed