Share Market News Today,3 April 2023: नए फाइनेंशियल ईयर का आज पहला कारोबारी दिन है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त दिख सकती है। बात एशियाई बाजारों की करें तो यहां भी मजबूत शुरुआत देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और कोरिया का कोस्पी आधे फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी और यूरोप के मार्केट में भी मजबूती के साथ बंद हुआ था।
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1,031 अंक चढ़कर 58,991 पर और निफ्टी भी 279 अंकों मजबूत होकर 17,359 पर बंद हुआ था। आज से RBI की MPC मीटिंग भी शुरू हो रही है। ऐसी संभावना है कि RBI ब्याज दर बढ़ा सकता है जिसका असर शेयर बाजार में अगले 1 से 2 दिन दिख सकता है।
ओपेक के फैसले का मार्केट पर हो सकता है असर
सऊदी अरब और ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में अगले महीने से हर दिन लगभग 1.16 मिलियन बैरल की कटौती करने की घोषणा की है। बढ़ रही महंगाई के बीच तेल निर्यातक देशों के इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। रियाद एवं अमेरिका के रिश्ते में भी खराब हो सकते हैं। वहीं, सऊदी अरब मई से 2023 के अंत तक तेल उत्पादन में हर दिन पांच लाख बैरल की कटौती करेगा।
आज के ट्रिगर
- अमेरिका में लगातार तीसरे दिन तेज, SGX NIFTY 30 अंक ऊपर।
- ब्रेंट में 5 फीसदी का उछाल, OPEC+ उत्पादन में कटौती करेगा।
- ऑटो शेयरों पर नजर, CV और ट्रैक्टर की अच्छी बिक्री।
- पिरामल फार्मा (Piramal Pharama) का 1050 करोड़ का राइट्स इश्यू आएगा।
आज एशियाई बाजारों में SGX NIFTY 29.00 अंक की बढ़त देखने को मिली है। निक्केई करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 28,149.84 के करीब है। रविवार को अमेरिकी फ्यूचर्स में अच्छी तेजी जारी है। इसके पहले शुक्रवार को डाओ जोंस 1.26% और S&P 1.44% की बढ़त के साथ बंद हुए थे। जबकि, नैस्डैक में 1.74% की बढ़त देखने को मिली थी।
