Max Healthcare Q4 Result: मैक्स हेल्थकेयर का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 2.81% घटा, लेकिन डिविडेंड का किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 06:44 PM IST

Max Healthcare Q4 Result: मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.81 प्रतिशत घटकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 1.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Max Healthcare Q4 Result: स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.81 प्रतिशत घटकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में मैक्स हेल्थकेयर ने 320 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

Max Healthcare Q4 Result, Max Healthcare Net Profit, Max Healthcare Dividend

मैक्स हेल्थकेयर का मार्च तिमाही रिजल्ट

कंपनी ने लाभ में आई हल्की गिरावट के लिए पिछले साल की कम प्रभावी दर और नई इकाइयों में हुए नुकसान को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 1.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। सालाना आमसभा में इस पर मुहर लगाई जाएगी।

End of Feed