बिजनेस

Maruti Suzuki Share: यूपी सरकार ने हाइब्रिड कारों की रजिस्ट्रेशन फीस की माफ, Maruti का शेयर 7% से ज्यादा उछला

Maruti Suzuki Share Price: मारुति सुजुकी का शेयर 12026 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 12,205.05 रु पर खुला और करीब पौने 2 बजे ये 908.5 रु या 7.55 फीसदी की मजबूती के साथ 12934.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.07 लाख करोड़ रु है।

Image

Maruti का शेयर 7% से ज्यादा उछला

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti के शेयर में उछाल
  • 7 फीसदी से अधिक चढ़ा शेयर
  • यूपी सरकार के फैसले का असर

Maruti Suzuki Share Price: भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में मंगलवार को 7% से अधिक की उछाल आई और यह 12,948.75 रु के लेवल तक पहुंच गया। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड कारों पर रजिस्ट्रेशन फीस को माफ करने का फैसला लिया है, जिसके बाद मारुति के शेयर में ये उछाल आई है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की काफी अच्छी बाजार हिस्सेदारी है। ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की कोशि में, राज्य सरकार ने मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (HEVs) और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (PHEVs) पर 100% रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें -

मारुति सुजुकी का शेयर (Maruti Suzuki Share Price)

BSE पर मारुति सुजुकी का शेयर 12026 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 12,205.05 रु पर खुला और करीब पौने 2 बजे ये 908.5 रु या 7.55 फीसदी की मजबूती के साथ 12934.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.07 लाख करोड़ रु है।

क्या हैं HEV और PHEV

HEV और PHEV दोनों ही इलेक्ट्रिक मोटर के साथ-साथ इंटरनल कम्बसशन इंजन का उपयोग करते हैं। दोनों के बीच मुख्य अंतर यह है कि PHEV में बड़ी बैटरी होती है जिसे एक्सटर्नल पावर सोर्स से चार्ज करने की आवश्यकता होती है।

अनुमान है कि रजिस्ट्रेशन फीस पर छूट से हाइब्रिड कारों की ऑन-रोड कीमत 4 लाख रु तक कम हो सकती है। मारुति सुज़ुकी को इससे काफी फ़ायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी अपने कई मॉडलों में हाइब्रिड सुविधाएँ देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article