बिजनेस

HAL Share: 6000 रु पर जाएगा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर, 1 साल में दिया 198% रिटर्न

HAL Share Price Target: 19 जून, 2024 को 5,585 रुपये के लेवल पर पहुंचने के बाद, शेयर में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसने अपनी ऊपर की ओर चाल को बरकरार रखा और 8 जुलाई को 5661 रु के नए हाई लेवल पर पहुंच गया। सोमवार को ये शेयर 79.75 रु या 1.44 फीसदी की मजबूती के साथ 5630.20 रु पर बंद हुआ।

Image

HAL का शेयर 6000 तक जाएगा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 6000 रु पर जा सकता है HAL का शेयर
  • एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद
  • 1 साल में दे चुका है 198% रिटर्न

HAL Share Price Target: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर ने एक साल में लगभग 200% की छलांग लगाई है। लेकिन जून 2024 की शुरुआत में अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंचने के बाद इसमें हल्की ठहराव आया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स अगले कुछ महीनों में 6000 रु के लेवल के टार्गेट के लिए गिरावट पर इस स्टॉक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। 10 जुलाई 2023 को शेयर 1887.90 रुपये से बढ़कर 8 जुलाई 2024 को 5630.20 रुपये पर पहुंच गया, जो 198.23% की तेजी को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें -

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा शेयर

19 जून, 2024 को 5,585 रुपये के लेवल पर पहुंचने के बाद, शेयर में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसने अपनी ऊपर की ओर चाल को बरकरार रखा और 8 जुलाई को 5661 रु के नए हाई लेवल पर पहुंच गया। सोमवार को ये शेयर 79.75 रु या 1.44 फीसदी की मजबूती के साथ 5630.20 रु पर बंद हुआ।

अच्छी स्थिति में है HAL

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने हाल ही में अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा था कि रक्षा क्षेत्र के स्वदेशीकरण और निर्यात पर ध्यान देने से इस स्टॉक पर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। एचएएल एक अच्छी स्थिति में है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article