Market Outlook: सोमवार से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? इन सेक्टर्स में छिपे हैं कमाई के बड़े मौके

शेयर बाजार निवेशकों के लिए नया सप्ताह काफी हलचल वाला रह सकता है। ईरान की खबर पर बाजार की चाल निर्भर करेगी।

'ईरान संकट का जिन्न' एक बार फिर बोतल से बाहर आ चुका है। इसका असर शेयर बाजार पर अगले हफ्ते दिखाई दे सकता है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में शेयर बाजार की दिशा पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भारत के प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य घटनाक्रम के साथ-साथ विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

Share Market

शेयर बाजार

इन आंकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि निवेशक औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों, एचएसबीसी के अंतिम विनिर्माण, सेवा और समग्र पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) तथा विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों पर विशेष नजर रखेंगे। इन आंकड़ों से घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों की दिशा और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक बने रहेंगे। इसके अलावा, एक जुलाई को जारी होने वाले विभिन्न वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

End of Feed