बिजनेस

PFC Target: मार्केट एक्सपर्ट की PFC के शेयर बेचने की सलाह, जानें कहां तक गिर सकता है भाव

PFC Share Price Target: शेयर मार्केट एक्सपर्ट राजेश पालविया ने पीएफसी को बेचने की सलाह दी है। एक्सपर्ट के अनुसार बीते एक महीने से ये शेयर गिर रहा है। उनके अनुसार जिस तरह से शेयर में ब्रेकडाउन हुआ है, अगर ये 485 के नीचे रहता है तो इसके लिए टार्गेट 455-450 रु के होंगे। यानी ये इस रेंज तक गिर सकता है।

Image

पीएफसी के शेयर बेचने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • PFC के शेयर बेचने की सलाह
  • 450 रु तक गिर सकता है रेट
  • मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान

PFC Share Price Target: बीते एक साल में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयर में 130.40 फीसदी की मजबूती आई है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो चुका है। बुधवार को भी कंपनी के शेयर में तेजी दिख रही है। करीब 3 बजे BSE पर 16.75 रु या 3.53 फीसदी की मजबूती के साथ 490.85 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.67 लाख करोड़ रु है। बता दें कि एक महीने में कंपनी का शेयर 10.7 फीसदी फिसला है। आगे कैसी रह सकती है शेयर की चाल, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

शेयर बेचने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर मार्केट एक्सपर्ट राजेश पालविया ने पीएफसी को बेचने की सलाह दी है। एक्सपर्ट के अनुसार बीते एक महीने से ये शेयर गिर रहा है। उनके अनुसार जिस तरह से शेयर में ब्रेकडाउन हुआ है, अगर ये 485 के नीचे रहता है तो इसके लिए टार्गेट 455-450 रु के होंगे। यानी ये इस रेंज तक गिर सकता है।

कैसे रहे हैं तिमाही नतीजे

कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही 2024-25 में लगभग 24% बढ़कर ₹3,718 करोड़ का प्रॉफिट हुआ। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,006.9 करोड़ रहा था। कंपनी की शुद्ध ब्याज इनकम तिमाही में 23.5% बढ़कर ₹4,328 करोड़ हो गई। एक साल समान तिमाही में इसकी ब्याज इनकम ₹3,503.3 करोड़ रही थी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article