बिजनेस

Stocks To Buy: एक्सपर्ट ने 5 शेयरों पर जताया भरोसा, बना देंगे मालामाल ! लिस्ट में Jio Financial, Tata Power और Titan शामिल

Best 5 Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म 5पैसा के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सचिन गुप्ता ने साल 2025 के लिए अपने हिसाब से टॉप 5 स्टॉक खरीदने या होल्ड करने की सलाह दी है। इन शेयरों में टाटा पावर, जियो फाइनेंशियल, टाइटन, वेदांता और एमआरएफ शामिल हैं।

Image

5 शेयरों पर एक्सपर्ट्स को भरोसा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 शेयरों पर एक्सपर्ट्स को भरोसा
  • खरीदने या होल्ड करने की सलाह
  • Tata Power और Titan शामिल

Best 5 Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म 5पैसा के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सचिन गुप्ता ने साल 2025 के लिए अपने हिसाब से टॉप 5 स्टॉक खरीदने या होल्ड करने की सलाह दी है। इन शेयरों में टाटा पावर, जियो फाइनेंशियल, टाइटन, वेदांता और एमआरएफ शामिल हैं। उन्होंने इन स्टॉक्स के लिए टार्गेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी सुझाए हैं। आगे जानिए हर शेयर के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें -

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज: शॉर्ट-टर्म में तेजी

सचिन गुप्ता के अनुसार, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर शॉर्ट-टर्म में सकारात्मक रुझान दिखा रहा है। उन्होंने इसके लिए होल्ड रेटिंग की सलाह दी है। उनके मुताबिक इस शेयर का रेट ₹275 तक जा सकता है, जहां थोड़ा मुनाफा बुक करना चाहिए। बाकी पोजीशन को ₹248 के स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें। शेयर का वर्तमान रेट (CMP): ₹258.30 (NSE)।

टाटा पावर: रिकवरी की उम्मीद

टाटा पावर का शेयर हाल ही में ₹400 के हाई लेवल से गिरा है और ₹375-₹400 की रेंज में ट्रेड कर रहे हैं। गुप्ता का कहना है कि ₹375 से ऊपर रहने पर शेयर में उछाल संभव है। इसके लिए शॉर्ट-टर्म टार्गेट ₹410-₹420 है, स्टॉप लॉस ₹375 रहेगा। यदि शेयर ₹420 के ऊपर बंद होते हैं, तो अगला टार्गेट ₹440 होगा। CMP: ₹381.25 (NSE)।

टाइटन: कंसॉलिडेशन के बाद उछाल

टाइटन के शेयर हाल के निचले स्तरों से उबर चुके हैं और ₹3200 की अड़चन को तोड़ चुके हैं। इस समय यह कंसॉलिडेशन फेज में है। गुप्ता के अनुसार, ₹3400-₹3410 के ब्रेकआउट पर शेयर ₹3500 और ₹3600 तक जा सकते हैं। स्टॉप लॉस ₹3230 रखें। CMP: ₹3330 (NSE)।

वेदांता: लॉन्ग-टर्म निवेश

वेदांता के शेयर हाल के निचले स्तरों से रिकवर हुए हैं और ₹420 पर अड़चन का सामना कर रहे हैं। गुप्ता ने एक साल तक इसे होल्ड करने की सलाह दी है। यदि शेयर ₹420 को पार करते हैं, तो अगला टार्गेट ₹445 और ₹450 से ऊपर रहने पर ₹500 होगा। स्टॉप लॉस ₹398 रखें। CMP: ₹415.05 (NSE)।

एमआरएफ: मजबूत तेजी

एमआरएफ के शेयर साप्ताहिक चार्ट पर मजबूत गति दिखा रहे हैं। गुप्ता ने होल्ड की सलाह दी है। हाल के निचले स्तर ₹1,18,000 से शेयर में तेज रैली देखी गई। गुप्ता का मानना है कि शेयर ₹1,45,000 तक जा सकते हैं। CMP: ₹1,34,940 (NSE)।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article