REC Share Price Target: 2024 में आरईसी के शेयर ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार ये परफॉर्मेंस आगे भी जारी रह सकता है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 7.65 रु या 1.24 फीसदी की मजबूती के साथ 626.25 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.65 लाख करोड़ रु है। आगे जानिए मार्केट एक्सर्ट ने इसके लिए कितना टार्गेट दिया है।
ये भी पढ़ें -
कितना है आरईसी का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सोनी ने आरईसी के शेयर पर अपनी राय पेश करते हुए कहा है कि इसमें अभी अच्छा मोमेंटम है और ये 600 रु के ऊपर ब्रेकआउट दे चुका है। उन्होंने इसे होल्ड करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक ये शेयर 635-640 के लेवल्स तक जा सकता है।
उन्होंने कहा कि गिरावट आने पर 610-612 के भाव पर खरीदारी की जा सकती है। शेयर के लिए 600 रुपये के भाव पर सपोर्ट है। उन्होंने शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 640 रु बताया है।
कितना दिया है रिटर्न
BSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पिछले 1 महीने में आरईसी का शेयर 2.84 फीसदी फिसला है- पिछले 3 महीने में इसके शेयरों में 10 फीसदी से अधिक मजबूती आई है
- पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 41.6 फीसदी की तेजी आई है
- 1 साल में ये शेयर 156.3 फीसदी रिटर्न दे चुका है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
