Resourceful Automobile IPO Listing: दिल्ली की दोपहिया वाहन डीलरशिप रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का शेयर आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयर की फ्लैट लिस्टिंग हुई है। यानी इसने लिस्टिंग पर कोई फायदा नहीं दिया। जबकि इसके 12 करोड़ रुपये के IPO को 5025.84 करोड़ रुपये के आवेदन मिले थे। यानी आईपीओ को 418.82 गुना सब्सक्राइब किया गया था। एक स्मॉल साइज के आईपीओ के लिए असामान्य रूप से इतना अधिक सब्सक्रिप्शन मिलना काफी हैरान करने वाला माना जा रहा था। बता दें कि फ्लैट लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। बीएसई एसएमई पर कंपनी का शेयर 117 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले इसी रेट पर लिस्ट हुआ और फिर 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ 122.85 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
8 लोगों की है कंपनी (Resourceful Automobile Company Detail)
रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल केवल 2 यामाहा डीलरशिप शोरूम ऑपरेट करती है। इनमें भी टोटल 8 लोग काम करते हैं। हालांकि कंपनी कुछ अन्य चीजों के भी बिजनेस में लगी हुई है।
क्या है रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का बिजनेस (Resourceful Automobile Business)
रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल ऑटोमोबाइल, मोटरकार, लॉरी, बस, वैन, मोटरसाइकिल, साइकिल-कार, मोटर, स्कूटर, कैरिज, एम्फीबियस व्हीकल्स और जमीन, समुद्र या हवा में या इनके किसी कॉम्बिनेशन के लिए उपयुक्त वाहनों की खरीद, बिक्री और डीलिंग का बिजनेस भी करती है।
कितना पहुंच गया था जीएमपी (Resourceful Automobile IPO GMP)
आईपीओ वॉच के अनुसार रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का जीएमपी मंगलवार को 85 रु था। इससे लिस्टिंग पर 72.6 फीसदी रिटर्न मिलने की उम्मीद थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
