GAIL Share Price Target: शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, निवेश के मौके रहते ही हैं। क्योंकि किसी न किसी शेयर में खरीदारी का अवसर बना रहता है। जैसे कि एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार इस समय गेल के शेयर में खरीदारी का मौका है। शुक्रवार को गेल का शेयर BSE पर 2.05 रु या 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 230.60 रु पर बंद हुआ। मगर ये शेयर और ऊपर जा सकता है। आगे जानिए क्या है इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट की राय।
गेल का शेयर टार्गेट है 244 रु
ये भी पढ़ें -
गेल के लिए कितना है शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट रवि सिंह ने गेल के शेयर पर अपनी राय पेश करते हुए इसमें खरीदारी है। उन्होंने इस शेयर को 244 रु के टार्गेट के साथ खरीदने को कहा है। वहीं शेयर के लिए स्टॉपलॉस 222 रुपये का रखने को कहा है। यानी शेयर के 222 रु के लेवल तक गिरने पर इसे बेचकर निकल जाएं।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस और कितनी है मार्केट कैप
- सरकारी कंपनी गेल की मार्केट कैप 1.52 लाख करोड़ रु है
- इसका शेयर बीते 5 दिनों में 4.08 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये शेयर 5.83 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में शेयर ने 34.3 फीसदी फायदा कराया है
- 2024 में अब तक शेयर 38.67 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
