किन देशों में होता है सबसे ज्यादा अंडों का उत्पादन, जानें चीन-यूएस-भारत-पाकिस्तान में कौन आगे

दुनिया भर में अंडों का बाजार बहुत बड़ा है। लगभग हर देश में अंडों की खपत अरबों में रहती है। मगर क्या आप जानते हैं कि कौन सा देश सबसे अधिक अंडों का उत्पादन करता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सा देश सबसे अधिक अंडों का उत्पादन करता है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Sep 15 2024, 13:12 IST
​अंडों का प्रोडक्शन​Image Credit : IStock01 / 06

​अंडों का प्रोडक्शन​

स्टेटिस्टा के अनुसार अंडों के प्रोडक्शन के मामले में चीन पहले नंबर पर है। 2022 में चीन में 58,396 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था।

​दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया​Image Credit : IStock02 / 06

​दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया​

लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया है। इस देश में 2022 में 13,204 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था। अगला नंबर भारत का है।

​भारत में उत्पादनImage Credit : IStock03 / 06

​भारत में उत्पादन

भारत में 2022 में 11,948 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था। भारत के बाद लिस्ट में अमेरिका है, जहां 2022 में 10,951 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ।

​छठे नंबर पर मेक्सिको​Image Credit : IStock04 / 06

​छठे नंबर पर मेक्सिको​

वहीं ब्राजील 5864 करोड़ अंडों के साथ 5वें और मेक्सिको छठे नंबर पर रहा। 2022 में मेक्सिको में 5853 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था।

​रूस और जापान​Image Credit : IStock05 / 06

​रूस और जापान​

लिस्ट में आगे रूस और जापान शामिल हैं। रूस में 4572 करोड़ और जापान में 2022 में 4328 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था।

​पाकिस्तान में उत्पादन​Image Credit : IStock06 / 06

​पाकिस्तान में उत्पादन​

2022 में पाकिस्तान में 2251 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था। जबकि 10वें नंबर पर रहा तुर्किये, जहां 1981 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!