बिजनेस

Samvardhana Motherson: संवर्धन मदरसन के शेयर खरीदने की सलाह, 202 रु के टार्गेट के साथ 181 रु पर रखें स्टॉप लॉस

Samvardhana Motherson Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट ने SMIL के शेयर पर अपनी राय देते हुए इसके लिए BUY रेटिंग दी है। इस स्टॉक के लिए टार्गेट 202 रुपये का रखने की सलाह दी गई है। मगर साथ ही 181 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस भी रखें।

Image

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • संवर्धन मदरसन के लिए BUY रेटिंग
  • 202 रु का है टार्गेट
  • 181 रु पर रखें स्टॉप लॉस

Samvardhana Motherson Share Price Target: बीते एक साल से संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (SMIL) का शेयर काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रहा है। बीते एक साल में ये 106.09 फीसदी चढ़ा है। 2024 में अब तक ये शेयर 86.86 फीसदी और बीते 6 महीनों में 71.3 फीसदी ऊपर गया है। एक महीने में शेयर ने 3.27 फीसदी और 5 दिन में 6.32 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 1.93 फीसदी की मजबूती के साथ 197.60 रु बंद हुआ। आगे भी शेयर के अच्छी कमाई कराने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ने SMIL के शेयर पर अपनी राय देते हुए इसके लिए BUY रेटिंग दी है। इस स्टॉक के लिए टार्गेट 202 रुपये का रखने की सलाह दी गई है। मगर साथ ही 181 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस भी रखें।

5 साल कितना दिया रिटर्न

बीएसई के डेटा के अनुसार SMIL के शेयर ने बीते 5 साल में 202.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के हिसाब से ये शेयर निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर चुका है। गौरतलब है कि मौजूदा रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.34 लाख करोड़ रु है। बीते 52 हफ्तों में इसका टॉप लेवल 208.90 रु रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article