HPCL Share Price Target: शुक्रवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) का शेयर 0.75 रु या 0.18% की कमजोरी के साथ 405.65 रु पर बंद हुआ। एक ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि ये शेयर आगे अच्छा रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए टार्गेट प्राइस भी बताया है। बता दें कि बीते 6 महीनों में एचपीसीएल के शेयर ने सामान्य प्रदर्शन किया है। 6 महीनों में ये 12.3 फीसदी ऊपर चढ़ा है। आगे इसमें कितने फायदा कराने की गुंजाइश है, आगे चेक करें टार्गेट प्राइस।
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट (HPCL Share Target)
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने HPCL के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने 460 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा रेट से 13 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
क्यों है एचपीसीएल पर भरोसा
मोतीलाल ओसवाल के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में एचपीसीएल के प्रॉफिट में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का टोटल रेवेन्यू FY23 से कम है, लेकिन इसके अन्य फाइनेंशियल आंकड़े अच्छे रहे।
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार एंट्री के लिहाज से ये शेयर अंडर प्राइस है। इसीलिए शेयर को 460 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी गई है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
