बिजनेस

Top 10 Companies: देश की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ घटी, TCS-रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Valuable Companies: ITC की वैल्यू 18,761.4 करोड़ रुपये घटकर 6,10,933.66 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 16,047.71 करोड़ रुपये घटकर 6,53,315.60 करोड़ रुपये रह गई। इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप (एमकैप) 13,946.62 करोड़ रुपये घटकर 6,00,179.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 11,363.35 करोड़ रुपये घटकर 8,61,696.24 करोड़ रु रह गई।

Image

टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप घटी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप घटी
  • 1.22 लाख करोड़ रु हुई कम
  • TCS-RIL को सर्वाधिक नुकसान

Top 10 Valuable Companies: देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में से सात की मार्केट कैपिटल पिछले हफ्ते कुल मिलाकर 1,22,107.11 करोड़ रुपये घट गई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) को हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख के मद्देनजर प्रमुख कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट आई। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 307.09 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 पर आ गया। इस बीच देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस की मार्केट कैप 35,638.16 करोड़ रुपये घटकर 15,01,723.41 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 21,351.71 करोड़ रुपये घटकर 18,55,366.53 करोड़ रुपये पर रह गई।

ये भी पढ़ें -

ITC-LIC को कितना नुकसान

ITC की वैल्यू 18,761.4 करोड़ रुपये घटकर 6,10,933.66 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 16,047.71 करोड़ रुपये घटकर 6,53,315.60 करोड़ रुपये रह गई। इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप (एमकैप) 13,946.62 करोड़ रुपये घटकर 6,00,179.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 11,363.35 करोड़ रुपये घटकर 8,61,696.24 करोड़ रु रह गई।

और किसने कितना कराया नुकसान

एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,998.16 करोड़ रुपये घटकर 12,59,269.19 करोड़ रुपये रही। हालांकि, भारती एयरटेल की मार्केट कैप 26,330.84 करोड़ रुपये बढ़कर 9,60,435.16 करोड़ रुपये पहुंच गई।

इन्फोसिस की 6,913.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,03,440.41 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की 3,034.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,13,968.95 करोड़ रुपये रही।

कौन पहुंचा टॉप पर

मार्केट कैपिटल के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल घरेलू कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का नंबर रहा। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article