Sensex Top 10 Companies Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,17,493.78 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते नुकसान में रहने वाली 10 में से 8 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
इन्फोसिस का मार्केट कैप 66,854.05 करोड़ रुपये घटकर 5,09,215 करोड़ रुपये पर आ गया
इंफोसिस के मार्केट कैप में 66,854.05 करोड़ रुपये की गिरावट
आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 775.94 अंक (1.28 प्रतिशत) के नुकसान में रहा।
पिछले हफ्ते इन्फोसिस का मार्केट कैप 66,854.05 करोड़ रुपये घटकर 5,09,215 करोड़ रुपये पर आ गया। बताते चलें कि इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ उम्मीद से कम रहा। कंपनी ने 13 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए थे।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 10,880.5 करोड़ रुपये घटा
इंफोसिस के अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 10,880.5 करोड़ रुपये घटकर 9,33,937.35 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,462.77 करोड़ रुपये घटकर 6,17,477.46 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 10,318.52 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 11,56,863.98 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार मूल्यांकन 8,458.53 करोड़ रुपये घटकर 5,86,927.90 करोड़ रुपये पर आ गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी उठाना पड़ा घाटा
एचडीएफसी का मार्केट कैप 5,172.27 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,06,264.24 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी 4,566.52 करोड़ रुपये घटकर 15,89,169.49 करोड़ रुपये पर आ गई तो भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू 780.62 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद 4,26,635.46 करोड़ रुपये रह गई।
आईटीसी और एसबीआई फायदे में रहीं
हालांकि, नुकसान के इस ट्रेंड से उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 15,907.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,373.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तो एसबीआई के मार्केट कैप में 8,746.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये 4,84,561.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भाषा इनपुट्स के साथ
