Sensex की टॉप 10 में 6 कंपनियों का मार्केट कैप 70487 करोड़ रुपए गिरा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान

Market Capitalisation of Sensex's Top 10 Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल 70,486.95 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ।

Market Capitalisation of Sensex's Top 10 Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल 70,486.95 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। पिछले सप्ताह जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी के मार्केट कैप में गिरावट आई, तो वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और भारती एयरटेल का मार्केट कैप चढ़ गया।

market cap, sensex, share market, reliance, tcs, sbi, hdfc bank

घाटे के बावजूद टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम है

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 27,941.49 करोड़ रुपये की गिरावट

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 27,941.49 करोड़ रुपये घटकर 16,52,702.63 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,027.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,78,854.88 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 10,527.02 करोड़ रुपये घटकर 9,20,568.10 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 9,585.82 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,99,848.62 करोड़ रुपये पर आ गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,722.01 करोड़ रुपये टूटकर 5,13,209.81 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 683.55 करोड़ रुपये घटकर 5,21,852.46 करोड़ रुपये पर आ गया।

End of Feed