बिजनेस

Ola Electric: मैप माई इंडिया ने ओला मैप्स बनाने के लिए डेटा की नकल करने का लगाया आरोप, जानें ओला ने क्या दिया जवाब

Ola Electric: मैपमाईइंडिया ब्रांड की मालिक सीई इन्फो सिस्टम्स ने ओला इलेक्ट्रिक को एक कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उसने ओला इलेक्ट्रिक पर ओला मैप्स बनाने के लिए उसके डेटा की नकल करने का आरोप लगाया है।

Image

ओला को मिला लीगल नोटिस।

Photo : Twitter

Ola Electric: डिजिटल नेविगेशन कंपनी और मैपमाईइंडिया ब्रांड की मालिक सीई इन्फो सिस्टम्स ने ओला इलेक्ट्रिक को एक कानूनी नोटिस भेजा है। सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ओला इलेक्ट्रिक ने ओला मैप्स बनाने के लिए उसके डेटा की नकल की और उसके ऐप को ‘रिवर्स’ इंजीनियर किया। गौरतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द आने वाला है।

एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि ओला के साथ बातचीत विफल होने के बाद नोटिस भेजा गया है। सूत्र ने कहा, ‘‘फिलहाल, ओला को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह चर्चा विफल होने के बाद भेजा गया है।’’

ओला ने झूठा बताया आरोप

संपर्क करने पर ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ओला इलेक्ट्रिक, सीई इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड (सीई इन्फो) के ओला मैप्स और मैपमाईइंडिया के साथ जुड़े कथित मुद्दों के संबंध में किए गए हाल के दावों और मीडिया में आई खबरों का जवाब देना चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से कहना चाहेंगे कि ये आरोप झूठे, दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक हैं। हम जल्द ही नोटिस का उचित जवाब देंगे।’’

ओला इलेक्ट्रिक लाएगी 6,100 करोड़ रुपये का आईपीओ

ओला इलेक्ट्रिक अपना 6,100 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश करने की प्रक्रिया में है। सीई इन्फो सिस्टम्स ने कानूनी नोटिस में कथित तौर पर कहा है कि ओला इलेक्ट्रिक ने जून, 2021 में डिजिटल नेविगेशन फर्म के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया है। मैपमाईइंडिया के मालिक ने आरोप लगाया कि ओला ने अनुचित व्यावसायिक लाभ के लिए गलत मकसद से कंपनी के नक्शे से डेटा कॉपी किया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article