बिजनेस

Home Loan: HDFC-इंडियन ओवरसीज बैंक और PNB समेत इन बैंकों ने सस्ता कर दिया लोन, उठाएं कम EMI का फायदा

Home Loan Latest Rates: बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। पिछले हफ्ते आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 20 आधार अंकों की कटौती के बाद इन बैंकों ने लोन रेट में कटौती की है। इसके अलावा और भी कई बैंक हैं, जो आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद ब्याज दरें कम कर चुके हैं।

Image

कई बैंकों ने सस्ता कर दिया लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई बैंकों ने सस्ता कर दिया लोन
  • HDFC ने घटाई लेंडिंग रेट
  • RBI के रेपो रेट घटाने का असर

Home Loan Latest Rates: बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। पिछले हफ्ते आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 20 आधार अंकों की कटौती के बाद इन बैंकों ने लोन रेट में कटौती की है। इसके अलावा और भी कई बैंक हैं, जो आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद ब्याज दरें कम कर चुके हैं। यहां हम आपको इन सभी बैंकों की नई लोन ब्याज दरों की जानकारी देंगे। बैंक ऑफ इंडिया ने मजबूत CIBIL स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए होम लोन की ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की कटौती कर दी है, जिससे ब्याज दर 8.10% से घटकर 7.90% प्रति वर्ष हो गई है।

ये भी पढ़ें -

सभी लोन होंगे सस्ते

बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन सस्ता करने के साथ-साथ कार लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, प्रॉपर्टी पर लोन और इसकी रिवर्स मॉर्गेज स्कीम समेत कई अन्य रिटेल लोन पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी और नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों पर लागू होंगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी सस्ता किया लोन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने भी रेपो रेट से जुड़ी लोन रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है। BoM ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बैंक की रेपो-लिंक्ड उधारी दर (RLLR) अब 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.80 प्रतिशत कर दी गई है।

बैंक सभी रिटेल लोन आरएलएलआर से जुड़े हैं, इसलिए इस कटौती से घर, कार, शिक्षा, सोना और अन्य सभी रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे। बैंक की होम लोन रेट 7.85 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होगी, जबकि कार लोन की दर 8.20 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी, जो बैंकिंग सेक्टर में सबसे कम है।

इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दर

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी रेपो दर में कटौती की है और अपनी बेंचमार्क उधार दर को 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। आईओबी ने एक बयान में कहा कि बैंक ने ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने का फैसला किया है। बैंक ने आरएलएलआर को 25 आधार अंकों की कटौती करके 9.10 प्रतिशत से 8.85 प्रतिशत कर दिया है।

इस बैंक का भी होम लोन सस्ता हो जाएगा।

HDFC Bank ने सस्ता कर दिया लोन

एचडीएफसी बैंक उधारकर्ताओं को गुड न्यूज दे चुका है। जिन ग्राहकों ने अपने लोन को एमसीएलआर से जोड़ा हुआ है, उन्हें ब्याज दर में कटौती का लाभ मिलेगा। बैंक ने विभिन्न लोन अवधियों में अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती की है।

संशोधन के बाद, एचडीएफसी बैंक का एमसीएलआर अब 9.10% और 9.35% तक होगी। संशोधित दरें 7 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी।

इन बैंकों ने भी सस्ता कर दिया लोन

चेन्नई स्थित इंडियन बैंक ने अपनी रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क उधार दर (आरबीएलआर) 11 अप्रैल से 35 आधार अंकों की कटौती के साथ 8.70 प्रतिशत कर दी है। पीएनबी ने 10 अप्रैल से आरबीएलआर को 9.10 प्रतिशत से संशोधित कर 8.85 प्रतिशत कर दिया है।

यूको बैंक ने कहा कि इसने रेपो-लिंक्ड ब्याज दर को घटाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article