दुबई के सोने में जरा भी मिलावट नहीं होती। यहां का सोना बेहतरीन क्वालिटी के लिए मशहूर है। दुबई में गोल्ड की बिक्री से उसे अच्छे से जांचां जाता है ताकि यह पता रहे कि सोना 100% प्योर है।
दूसरी चीज है कि दुबई में सोने पर अलग से कोई टैक्स नहीं लगाया जाता। केवल 5% VAT लगता है। तीसरी चीज कि वहां गोल्ड मार्केट में सोने के गहनों के लिए एक से एक शानदार डिजाइन और वैरायटी होती है।
दुबई में सोने की ज्वैलरी में कई तरह के आइटम मिल जाते हैं। वहां सोने से सिर्फ ज्वैलरी ही नहीं बल्कि सोने के कपड़े और जूते आदि तक बेचे जाते हैं।
आपका सोना ज्वैलरी, बार या सिक्कों के रूप में होना चाहिए। दूसरी अहम बात कि भारतीय एयरपोर्ट्स पर वेरिफिकेशन के लिए उचित दस्तावेज आवश्यक हैं।
CBIC के नियमों के मुताबिक यदि आप छह महीने से अधिक समय तक दुबई में रहें तो लौटने पर अपने सामान में 1 किलो तक सोना ला सकते हैं। पर इसके लिए कस्टम ड्यूटी देनी होगी।