Man Infra Q4 Results 2025, Dividend Announced: रियल एस्टेट कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50% की सालाना वृद्धि के साथ ₹97.15 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का लाभ ₹64.65 करोड़ था।
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन शेयर।
हालांकि, कंपनी की ऑपरेशनल आय ₹293.79 करोड़ रही, जो कि पिछली तिमाही के ₹296.74 करोड़ से थोड़ी कम है। लेकिन कंपनी ने अपने खर्चों को ₹261 करोड़ से घटाकर ₹194.8 करोड़ कर दिया, जिससे मुनाफे में उछाल आया। मैन इंफ्रा ने पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹312.81 करोड़ का लाभ कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष ₹303.34 करोड़ से अधिक है। पूरे वर्ष की कुल आय ₹1,108.06 करोड़ रही।
डिविडेंड की घोषणा: 22.5% या ₹0.45 प्रति शेयर
कंपनी के बोर्ड ने FY2025 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.45 (22.5%) रहेगा। यह डिविडेंड 3.75 करोड़ से अधिक शेयरों पर लागू होगा। रिकॉर्ड डेट 27 मई 2025 रखी गई है, जबकि भुगतान 10 जून 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा।
पांच साल में 1300% की छलांग
मंगलवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर ₹164.15 के स्तर पर 2% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। मैन इंफ्रा के शेयरों में जहां बीते एक साल में 17% की गिरावट आई है, वहीं पिछले पांच वर्षों में 1300% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹6,154.75 करोड़ है और 52-हफ्ते का शेयर प्राइस रेंज ₹262.50 से ₹135.05 के बीच रहा है।
यह स्मॉलकैप कंपनी EPC (Engineering, Procurement & Construction) क्षेत्र में कार्यरत है और पोर्ट्स, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, संस्थान, IT प्रोजेक्ट्स और फ्यूचरिस्टिक हाउसिंग जैसे वर्टिकल्स में अपना काम करती है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
