Mamata Machinery Limited IPO Allotment Status: ममता मशीनरी के IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार को फाइनल किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इसके पब्लिक इश्यू को 3 दिनों के दौरान निवेशकों की ओर से जोरदार रेस्पॉन्स मिला। ममता मशीनरी के आईपीओ को 194.95 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी को निर्धारित हिस्से से 138.08 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से को 274.38 गुना सब्सक्राइब किया।
ये भी पढ़ें -
Mamata Machinery IPO Details
ममता मशीनरी का आईपीओ 19 दिसंबर, 2024 को खुला, जिसका मकसद लिस्टिंग के जरिए 179.39 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 230 रुपये से 243 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। लॉट साइज 61 शेयरों की थी।
How To Check Mamata Machinery IPO Allotment Status Online
- इस लिंक पर जाएं
- 'इक्विटी' पर क्लिक करें।
- लिस्ट से 'ममता मशीनरी लिमिटेड' चुनें
- अपना आवेदन नंबर और पैन कार्ड आईडी डालें
- पुष्टि करें कि आप रोबोट नहीं हैं और सबमिट करें
लिंक इनटाइम लिमिटेड के जरिए ममता मशीनरी के अलॉटमेंट ऐसे करें चेक
- लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर जाएं
- 'ममता मशीनरी लिमिटेड' चुनें
- आवेदन संख्या/डीमैट खाता/पैन ऑप्शन चुनें और डिटेल दर्ज करें
- कैप्चा दर्ज करें
- 'सबमिट' ऑप्शन पर क्लिक करें
Mamata Machinery IPO Listing Date
ममता मशीनरी के आईपीओ की लिस्टिंग 27 दिसंबर को होगी।
Mamata Machinery IPO GMP Status
ममता मशीनरी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 243 रु फिक्स हुआ है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 260 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 107 फीसदी पर हो सकती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
