बिजनेस

DAM Capital IPO: 170 रु के GMP वाले DAM कैपिटल के शेयर आज होंगे अलॉट, फटाफट करें चेक आपको मिले या नहीं

DAM Capital IPO Allotment Status: लिस्टिंग के लिए शेयरों का अलॉटमेंट आज 24 दिसंबर, 2024 को फाइनल किया जाना है। इसके बाद कंपनी का शेयर 27 दिसंबर, 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। इस इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 269-283 रुपये रहा। निवेशक प्रति लॉट न्यूनतम 53 शेयरों की थी।

Image

डीएएम कैपिटल का आईपीओ रहा शानदार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डीएएम कैपिटल का आईपीओ रहा शानदार
  • आज शेयर होंगे अलॉट
  • 170 रु चल रहा GMP

DAM Capital IPO Allotment Status: डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ 23 दिसंबर 2024 को बंद हो गया। ये इश्यू 19 दिसंबर, 2024 को खुल था और इसे शानदार रेस्पॉन्स मिला है। इस इश्यू को 23 दिसंबर तक 81.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों ने अपने निर्धारित हिस्से से 26.8 गुना अधिक सब्सक्राइब किया, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने अपने हिस्से को 98.47 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

ये भी पढ़ें -

DAM Capital IPO Allotment

लिस्टिंग के लिए शेयरों का अलॉटमेंट आज 24 दिसंबर, 2024 को फाइनल किया जाना है। इसके बाद कंपनी का शेयर 27 दिसंबर, 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। इस इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 269-283 रुपये रहा। निवेशक प्रति लॉट न्यूनतम 53 शेयरों की थी।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस (How To Check Dam Capital IPO Allotment Status)

BSE की साइट पर ऐसे चेक करें

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं
  • इश्यू टाइप के अंतर्गत, इक्विटी पर क्लिक करें
  • इश्यू नेम में DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड चुनें
  • ऐप्लिकेशन नंबर लिखें
  • पैन कार्ड नंबर डालें
  • 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएँ

कितना है GMP (DAM Capital IPO GMP)

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का शेयर ग्रे मार्केट में दमदार प्रीमियम पर चल रहा है। शेयर का GMP 170 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है, जो आईपीओ में प्राइस बैंड के ऊपरी रेट की तुलना में 58 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article