बिजनेस

MakeMyTrip: मेकमाईट्रिप लाई गजब की सुविधा, 10% पेमेंट करें और पाएं इंटरनेशनल फ्लाइट की कंफर्म टिकट

MakeMyTrip Partial Payment Option: ऑनलाइन यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेकमाईट्रिप ने यात्रियों के लिए आंशिक पेमेंट ऑप्शन पेश किया है। इसके नई सुविधा के तहत यात्री कुल किराये का 10 से 40 फीसदी पैसा एडवांस में अदा करके अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर ‘कन्फर्म बुकिंग’ प्राप्त कर सकते हैं।

Image

मेकमाईट्रिप लाई नई सुविधा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मेकमाईट्रिप लाई नई सुविधा
  • 10% अदा कर मिलेगी इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट
  • बाद में देना होगा बाकी पैसा

MakeMyTrip Partial Payment Option: ऑनलाइन यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेकमाईट्रिप ने यात्रियों के लिए आंशिक पेमेंट ऑप्शन पेश किया है। इसके नई सुविधा के तहत यात्री कुल किराये का 10 से 40 फीसदी पैसा एडवांस में अदा करके अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर ‘कन्फर्म बुकिंग’ प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को यह सूचना दी है। एडवांस पेमेंट के तौर पर आपको कितना प्रतिशत देना होगा, ये एयरलाइन, यात्रा क्षेत्र और एडवांस बाय विंडो जैसे फैक्टरों के हिसाब से तय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

कब करना होगी बाकी पेमेंट

बाकी राशि का भुगतान या तो यात्रा की तारीख से पहले या बुकिंग के 45 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए, जो भी पहले हो। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा

मेकमाईट्रिप ने एक बयान में कहा, “यह उद्योग-प्रथम सुविधा यात्रियों, विशेष रूप से बड़े परिवारों या समूहों के लिए एक आम समस्या का समाधान करती है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुक करते समय पूरी टिकट राशि का अग्रिम भुगतान करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है।”

बुकिंग में कर सकेंगे बदलाव

बयान के अनुसार, “आंशिक भुगतान विकल्प चुनने वाले उपयोगकर्ता किराया नियमों के अनुसार पूर्ण भुगतान पूरा करने के बाद अपनी पुष्टि की गई बुकिंग को संशोधित कर सकते हैं।”

पहली बार कोई कंपनी दे रही ये सुविधा

मेकमाईट्रिप की मुख्य परिचालन अधिकारी (उड़ान, हॉलीडेज एवं खाड़ी देर) सौजन्य श्रीवास्तव ने कहा, “उद्योग में पहली बार आंशिक भुगतान की यह सुविधा हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो अधिक भारतीयों को अधिक सुविधा और लचीलेपन के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुक करने में सक्षम बनाती है।” (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article