बिजनेस

Anil Agarwal: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने लंदन में खरीदा रिवरसाइड स्टूडियो, अब कहलाएगा 'अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियो ट्रस्ट'

Anil Agarwal: वेदांता ग्रुप के फाउंजर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने लंदन में कलात्मक गतिविधियों के प्रतिष्ठित केंद्र ‘रिवरसाइड स्टूडियो’ का अधिग्रहण कर लिया है। वेदांता रिसोर्सेज ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी।

Image

अनिल अग्रवाल ने रिवरसाइड स्टूडियो खरीदा

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल अग्रवाल ने खरीदा रिवरसाइड स्टूडियो
  • लंदन में है मौजूद
  • अब बनेगा 'अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियो ट्रस्ट'

Anil Agarwal: वेदांता ग्रुप के फाउंजर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने लंदन में कलात्मक गतिविधियों के प्रतिष्ठित केंद्र ‘रिवरसाइड स्टूडियो’ का अधिग्रहण कर लिया है। वेदांता रिसोर्सेज ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, लंदन में टेम्स नदी के किनारे स्थित 100 साल पुराना यह स्टूडियो अब ‘अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियो ट्रस्ट’ के नाम से संचालित होगा। वेदांता रिसोर्सेज ने बयान में कहा कि यह प्रयास रचनात्मकता और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए अग्रवाल की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

ये भी पढ़ें -

प्रमुख वैश्विक गंतव्य बनेगा

अग्रवाल ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा माना है कि कला में सीमाओं को पार करने, लोगों को एकजुट करने और मानवीय अनुभव बढ़ाने की शक्ति है। रिवरसाइड स्टूडियो भारतीय और वैश्विक कला एवं संस्कृति के प्रदर्शन के लिए एक प्रमुख वैश्विक गंतव्य बनेगा।’’

प्रतिष्ठित कलाकारों की मेजबानी की

उन्होंने इस स्टूडियो में भारतीय कलाकारों और फिल्म बिरादरी को अपनी कलात्मक प्रतिभा और सिनेमाई गहराई का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। रिवरसाइड स्टूडियो ने बीटल्स, डेविड बॉवी, डारियो फो और डेविड हॉकनी सहित दुनियाभर के प्रतिष्ठित कलाकारों के प्रदर्शन एवं कलाकृतियों की मेजबानी की है।

लंदन के मध्य में टेम्स नदी के उत्तरी तट पर स्थित, आर्ट के लिए एक प्रसिद्ध वैश्विक केंद्र, 100 साल पुराना स्टूडियो अब ‘अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियो ट्रस्ट’ के नाम से संचालित होगा। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article