Mahindra And mahindra Share Price: गुरुवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 1.30 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 87.85 रु या 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 2916.50 रु पर है। 3004.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले महिंद्रा का शेयर आज सुबह 3,003.95 रु पर खुला। 2916.50 रु के रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3.56 लाख करोड़ रु है।
ये भी पढ़ें -
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- मौजूदा भाव के आधार पर महिंद्रा का शेयर बीते 5 दिनों में 0.75 फीसदी गिरा है
- बीते एक महीने में ये 4.86 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में ये 14.27 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये 71.20 फीसदी मजबूत हुआ है
- बीते एक साल में शेयर 86.24 फीसदी चढ़ा है
- 5 सालों में शेयर ने 450 फीसदी रिटर्न दिया है
लॉन्च किए दो नए ईवी
मुंबई स्थित ऑटो कंपनी ने दो ग्राउंड-अप मॉडल - बीई 6ई और एक्सईवी 9ई - पेश किए हैं, जिनकी डिलीवरी अगले साल फरवरी-मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि BE 6e और XEV 9e के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹18.9 लाख और ₹21.9 लाख (एक्स-शोरूम) है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने सभी बिजनेसों के मजबूत प्रदर्शन के दम पर 30 सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए प्रॉफिट में 35% की वृद्धि दर्ज की। इसका प्रॉफिट 3,171 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,348 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़कर 37,924 करोड़ रुपये हो गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
