IPL से कमाई पर क्रिकेटर्स को कितना देना होता है टैक्स, कट-पिट कर बचता है सिर्फ इतना

IPL दुनिया का सबसे महंगा क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें खेलने वालों को लाखों-करोड़ों रु सैलरी मिलती है। हाल ही में हुई ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी ऋषभ पंत बने, जिन्हें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में खरीदा। मगर क्या ये सारा पैसा ऋषभ पंत को मिलेगा? ऐसा नहीं है। इस पर टैक्स भी लगेगा।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 28 2024, 12:01 IST
आईपीएल ऑक्शन 2025Image Credit : TNN/Canva01 / 06

आईपीएल ऑक्शन 2025

यहां हम जानेंगे कि आईपीएल ऑक्शन 2025 में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से रहे और उनकी सैलरी पर कितना टैक्स लगेगा।

ऋषभ पंतImage Credit : TNN/Canva02 / 06

ऋषभ पंत

5 सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऋषभ पंत (लखनऊ, 27 करोड़ रु), श्रेयस अय्यर (पंजाब, 26.75 करोड़ रु), वेंकटेश अय्यर (कोलकाता, 23.75 करोड़ रु), अर्शदीप सिंह (पंजाब, 18 करोड़ रु) और युजवेंद्र चहल (पंजाब, 18 करोड़ रु) शामिल हैं।

कुल इनकम में जोड़ा जाता हैImage Credit : TNN/Canva03 / 06

कुल इनकम में जोड़ा जाता है

आईपीएल फ्रैंचाइजी द्वारा भारतीय खिलाड़ियों को दी जाने वाली पूरी राशि आम तौर पर प्रोफेशनल इनकम मानी जाती है। आईपीएल की कमाई को वित्तीय वर्ष के लिए उनकी कुल इनकम में जोड़ा जाता है और लागू टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगाया जाता है।

30% टैक्स रेटImage Credit : TNN/Canva04 / 06

30% टैक्स रेट

इन हाई-इनकम वाले खिलाड़ियों के लिए आम तौर पर 30% टैक्स रेट लगेगी। साथ ही सेस और सरचार्ज भी देना होगा। सेस 4% पर रहता है। मगर टैक्सपेयर की कुल इनकम के आधार पर सरचार्ज रेट 10%, 15%, 25% और 37% के बीच रहता है।

एक बार में यह रकम नहीं मिलेगीImage Credit : TNN/Canva05 / 06

एक बार में यह रकम नहीं मिलेगी

लखनऊ ने ऋषभ पंत को कुल 27 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन यह रकम तीन सीजन - 2025, 2026 और 2027 के लिए है। इसलिए, उन्हें एक बार में यह रकम नहीं मिलेगी।

कुल कॉन्ट्रैक्ट राशिImage Credit : TNN/Canva06 / 06

कुल कॉन्ट्रैक्ट राशि

इसके अलावा, आयकर विभाग पंत की कुल कॉन्ट्रैक्ट राशि से 8.1 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में काटेगा। नतीजे में पंत को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए आईपीएल टीम से 18.9 करोड़ रुपये मिलेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!