Mahindra Finance Fraud: महिंद्रा फाइनेंस में 150 करोड़ का फ्रॉड, KYC से की गई जालसाजी, RBI की भी नजर

Mahindra Finance Loan Fraud: कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि कि उसकी एक शाखा में खुदरा वाहन कर्ज में लगभग 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला मार्च में पता लगा था और वित्तीय नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए निदेशक मंडल की बैठक 30 मई तक के लिए टाल दी गई है।

Mahindra Finance Loan Fraud:महिंद्रा फाइनेंस में एक बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक ब्रांच से वाहन लोन देने में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। यह फ्रॉड इतना बड़ा है कि कंपनी को अपने तिमाही परिणाम टालने पड़ गए हैं। यह पूरा फ्रॉड पूर्वोत्तर भारत की एक ब्रांच से किया गया है। इसके लिए फ्रॉड करने वालों ने केवाईसी में जालसाजी की है। और फिर 150 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है। इस संबंध कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। और इस पर डिटेल रिपोर्ट जल्द आ सकती है। और इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अब ऐसी खबरे हैं कि इस पूरे मामले पर आरबीआई भी आने वाले दिनों में कोई एक्शन ले सकता है।

mahindra finance loan fraud

महिंद्रा फाइनेंस में फ्रॉड

क्या है मामला

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि कि उसकी एक शाखा में खुदरा वाहन कर्ज में लगभग 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला मार्च में पता लगा था और वित्तीय नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए निदेशक मंडल की बैठक 30 मई तक के लिए टाल दी गई है। सूचना में कहा है कि कि मार्च 2024 को समाप्त अवधि के लिए वित्तीय विवरण, परिणाम और लाभांश पर विचार करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक नए सिरे से निर्धारित की गई है और अब यह 30 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।

End of Feed