बिजनेस

M&M Dividend: 20% बढ़ा महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रॉफिट, 25.3 रु प्रति शेयर के डिविडेंड का भी किया ऐलान

Mahindra & Mahindra Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा बढ़कर 3,295 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,754 करोड़ रुपए था।

Image

महिंद्रा ने किया डिविडेंड का ऐलान

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra का प्रॉफिट बढ़ा
  • डिविडेंड का किया ऐलान
  • रेवेन्यू में भी 20% इजाफा

Mahindra & Mahindra Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा बढ़कर 3,295 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,754 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 42,599 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 35,452 करोड़ रुपए थी।

ये भी पढ़ें -

डिविडेंड का किया ऐलान

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयरधारकों के लिए 25.3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का ईबीआईटीडीए 39 प्रतिशत बढ़कर 4,683 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 13.4 प्रतिशत था।

ऑटो डिवीजन में वाहनों की बिक्री में वृद्धि

कंपनी के अनुसार, मजबूत परिणाम एमएंडएम के सभी बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन के कारण था, जिसमें ग्रोथ, एग्जीक्यूशन और अनुशासित पूंजी आवंटन पर फोकस किया गया था। इसके ऑटो और कृषि उपकरण दोनों सेगमेंट ने प्रमुख बाजारों में अपनी लीडरशिप को बनाए रखा है।

ऑटो डिवीजन में वाहनों की बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, कृषि उपकरण सेगमेंट में भी मजबूत गति देखी गई और वित्त वर्ष 25 के अंत तक बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट में भी बढ़ोतरी

कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि टेक महिंद्रा के कारोबार में भी मजबूत वृद्धि हुई है और इसके ईबीआईटी मार्जिन में 360 आधार अंकों का सुधार हुआ।

नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी देखी गई और स्टॉक 3.34 प्रतिशत बढ़कर 3,024 पर बंद हुआ। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article