बिजनेस

SBI Dividend Record Date: इस तारीख के बाद SBI के शेयर खरीदने पर नहीं मिलेगा डिविडेंड ! रिकॉर्ड डेट से इतने दिन पहले BUY करना जरूरी

SBI Dividend Payment Date: सोमवार 5 मई को देश के सबसे बड़े बैंक SBI के शेयर में 1.26 फीसदी की कमजोरी आई। इसका शेयर BSE पर 10.05 रु या 1.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 790 रु पर बंद हुआ। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। 2025 के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ बैंक ने 12 वर्षों में अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड घोषित किया है।

Image

SBI देने जा रहा डिविडेंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • SBI देगा डिविडेंड
  • 16 मई है रिकॉर्ड डेट
  • 30 मई है पेमेंट डेट

SBI Dividend Payment Date: सोमवार 5 मई को देश के सबसे बड़े बैंक SBI के शेयर में 1.26 फीसदी की कमजोरी आई। इसका शेयर BSE पर 10.05 रु या 1.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 790 रु पर बंद हुआ। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। 2025 के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ बैंक ने 12 वर्षों में अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड घोषित किया है। एसबीआई के बोर्ड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 15.90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (1590 प्रतिशत) के इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें -

SBI Dividend 2025 Record Date

इक्विटी शेयर पर डिविडेंड प्राप्त करने के लिए एलिजिबल मेंबर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 16 मई, 2025 फिक्स की गई है। 16 मई को शुक्रवार है, तो आपको 15 मई तक शेयर खरीदने होंगे, ताकि आपका शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में आए।

ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में T+1 साइकिल चलता है। इसका मतलब है कि आप जिस दिन शेयर के लिए ट्रेड करेंगे, उसे पूरा होने में 1 दिन का समय लगेगा।

SBI Dividend 2025 Payment Date

एसबीआई ने डिविडेंड पेमेंट के लिए 30 मई 2025 की तारीख फिक्स की है। यानी 30 तारीख तक आपको एसबीआई की तरफ से डिविडेंड की पेमेंट मिल जाएगी।

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआईएन) ने अनिश्चितता के बीच स्थिर प्रदर्शन किया है, जो मजबूत आय फ्लेक्सिबिलिटी को दर्शाता है। इसने शेयर के लिए 942 रु का टार्गेट दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article