Bank Holiday Tomorrow: क्या महावीर जयंती पर कल गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Mahavir Jayanti Bank Holiday 10 April 2025, kya kal Bank khule rahenge: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 10 अप्रैल 2025 को भगवान महावीर की जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Mahavir Jayanti Bank Holiday 10 April 2025, kya kal Bank khule rahenge : जिन लोगों के बैंक में काम पेंडिंग हैं, उन्हें अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से बनानी चाहिए, क्योंकि इस महीने देश भर के कई बैंक बंद रहेंगे। महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह महत्वपूर्ण घटना जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती का प्रतीक है और इसे पूरे देश में अनुयायी मनाते हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीक ऑफ की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कहां बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे।

Mahavir Jayanti Bank Holiday, Bank Holiday tomorrow

क्या कल बैंक बंद हैं? जानिए डिटेल (तस्वीर-Canva)

Mahavir Jayanti Bank Holiday: कहां बैंक बंद रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 10 अप्रैल को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें नई दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, बैंगलोर, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, नागपुर और रांची शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस दिन इन शहरों और राज्यों में स्कूल, सरकारी कार्यालय और डाकघर सहित सभी सार्वजनिक संस्थान भी बंद रहेंगे।

End of Feed