महादेव बेटिंग ऐप फ्रॉड का मुख्य आरोपी हिरासत में, दुबई से चल रहा था गोरखधंधा

Mahadev App Accused In Custody: मृगांक मिश्रा को दुबई से लौटने पर हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया । उस पर घोटाले से अर्जित धन भेजने के लिए सैकड़ों संदिग्ध बैंक खाते खोलने में महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर की मदद करने का आरोप है।

Mahadev App Accused In Custody: महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुख्य आरोपी मृगांक मिश्रा को दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। मिश्रा महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रतापगढ़ पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी तथा जालसाजी के एक मामले में वांछित है और उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।मध्य प्रदेश के रतलाम का रहने वाला मिश्रा पिछले कुछ महीनों ने दुबई में छिपा हुआ था।

mahadev app

महादेव ऐप फ्रॉड

कैसे पकड़ा गया

एक अधिकारी के अनुसार मिश्रा शनिवार को दुबई से लौटने पर हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया । उस पर घोटाले से अर्जित धन भेजने के लिए सैकड़ों संदिग्ध बैंक खाते खोलने में महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर की मदद करने का आरोप है। मिश्रा को शनिवार को दुबई से लौटने पर हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और मुंबई में सहार पुलिस को सौंप दिया। बाद में राजस्थान के एक पुलिस दल ने उसकी हिरासत ले ली जहां वह महादेव ऐप मामले से जुड़े धोखाधड़ी तथा जालसाजी के एक मामले का सामना कर रहा है।

End of Feed