बिजनेस

Airtel करेगी दोगुनी कैम्पस भर्ती, 100 से ज्यादा कॉलेजों के छात्रों को देगी नौकरी

Airtel Campus Hiring: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल इस साल टियर 1, 2 और 3 कॉलेजों से कैम्पस हायरिंग में दोगुनी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।

Image

एयरटेल कैंपस हायरिंग को दोगुना करेगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल दोगुनी करेगी कैम्पस हायरिंग
  • 100 से ज्यादा कॉलेजों से करेगी हायरिंग
  • टेलीकॉम सेक्टर में पॉजिटिव बिजनेस आउटलुक

Airtel Campus Hiring: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) इस साल टियर 1, 2 और 3 कॉलेजों से कैम्पस हायरिंग में दोगुनी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। नई दिल्ली स्थित एयरटेल वित्त वर्ष 2023-24 में उन कैम्पसों की संख्या भी दोगुनी करेगी, जिनमें जाकर ये छात्रों को प्लेसमेंट देगी। इसे टेलीकॉम सेक्टर में पॉजिटिव बिजनेस आउटलुक माना जा रहा है।

100 से ज्यादा कॉलेजों के छात्रों की करेगी भर्ती

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल की चीफ पीपल ऑफिसर अमृता पद्दा ने कहा कि इस साल कंपनी हमारे बिजनेस की कई कैटेगरियों (मोबिलिटी, एयरटेल बिजनेस, होम्स, एयरटेल डिजिटल और नेक्सट्रा बाय एयरटेल) में ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए देश भर के 100 से अधिक कॉलेजों से 700 से अधिक कैम्पस हायरिंग करेगी।

किस तरह होगी ये प्लेसमेंट

ये 700 कैम्पस हायरिंग फाइनल प्लेसमेंट और पीपीओ (प्री-प्लेसमेंट ऑफर, जो कैम्पस के युवा टैलेंट को इंटर्नशिप प्रोग्राम समाप्त होने के बाद दी जाती हैं) दोनों के जरिए की जाएंगी।

एयरटेल ने अपनी कैम्पस हायरिंग ऐसे समय पर डबल करने को कहा है जब स्टार्टअप और आईटी कंपनियां, जो कैम्पसों में आम तौर पर आती हैं, फंडिंग की कमी और वैश्विक स्तर पर कमजोर कारोबारी माहौल के कारण नए टैलेंट को काम पर रखने से झिझक रही हैं।

इन कॉलेजों में जा रही एयरटेल

नए कॉलेजों में एयरटेल बनस्थली विद्यापीठ (राजस्थान), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, एनएमआईएमएस बेंगलुरु और गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की विजिट कर रही है।

कैम्पस हायरिंग से जिन पदों पर भर्तियां की जाती हैं, उनमें प्रोडक्ट मैनेजर्स, एरिया मैनेजर्स, टेरिटरी सेल्स मैनेजर्स, की-अकाउंट मैनेजर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, नेटवर्क इंजीनियर्स, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट् और एनओसी इंजीनियर्स शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article