LPG Price Down: मई की शुरुआत में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर, जानिए नए रेट

LPG Price Down: दिल्ली में अब 19 किलो वाले गैस सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 1747.50 रुपये चुकाने होंगे। अप्रैल में यही सिलिंडर 1762 रुपये में मिल रहा था, जबकि मार्च में इसकी कीमत 1803 रुपये थी। यह कटौती खासकर होटल, रेस्टोरेंट, और कमर्शियल उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है।

LPG Price Down: मई महीने की पहली तारीख को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमतों में राहत मिली है। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किग्रा सिलेंडर अब पहले से सस्ता मिलेगा।

Commercial LPG cylinders

मई की शुरुआत में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर

ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 1747.50 रुपये चुकाने होंगे। अप्रैल में यही सिलेंडर 1762 रुपये में मिल रहा था, जबकि मार्च में इसकी कीमत 1803 रुपये थी। यानी पिछले एक महीने में 14.5 रुपये और दो महीने में कुल 55.5 रुपये की कटौती हुई है। यह कटौती खासकर होटल, रेस्टोरेंट, और कमर्शियल उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है।

End of Feed