बिजनेस

Gold-Silver Price Today 1 May 2025: मजदूर दिवस पर आज सोना-चांदी का क्या है भाव, जानें अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं मजदूर दिवस के दिन 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

जानिए आज क्या है सोना-चांदी का भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 01 May 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज मजदूर दिवस है इसलिए आज बाजार बंद है। पिछले दिन यानी बुधवार का बंद भाव ही आज भी रहेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को घटकर 94361 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि चांदी की कीमत घटकर 94114 रुपये किलो रह गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

  • सोना (999) की कीमत 94361 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना (995) की कीमत 93983 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना (916) की कीमत 86435 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना (750) की कीमत 70771 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना (585) की कीमत 55201 रुपये प्रति10 ग्राम है।
  • चांदी (999)की कीमत 94114 रुपये प्रति किलो है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹74330
मुंबई में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹73430
दिल्ली में सोना का भाव₹89890 ₹98030₹73550
कोलकाता में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹73430
पटना में सोना का भाव₹89790 ₹97950₹73470
जयपुर में सोना का भाव₹89890 ₹98030₹73550
लखनऊ में सोना का भाव₹89890 ₹98030₹73550
गुरुग्राम में सोना का भाव₹89890₹98030₹73550
गाजियाबाद में सोना का भाव₹89890₹98030₹73550
नोएडा में सोना का भाव₹89890₹98030₹73550
अयोध्या में सोना का भाव₹89890₹98030₹73550
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹73430
अमरावती में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹73430
हैदराबाद में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
बेंगलुरु में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
गुवाहाटी में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
केरल में सोना का भाव₹89740 ₹97900₹7,3430
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹89890 ₹98030₹73550
अहमदाबाद में सोना का भाव₹89790 ₹97950₹73470

उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 900 रुपये घटकर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये घटकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछला बंद भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को चांदी की कीमत 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 4,000 रुपये टूटकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजार में हाजिर सोना 43.35 डॉलर घटकर 3,273.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हाजिर चांदी 1.83 प्रतिशत घटकर 32.33 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article