बिजनेस

सितारों की बनी फेवरेट! 10411 करोड़ की वैल्यू वाली कंपनी लाने वाली है IPO, रणबीर, आमिर और रोहित शर्मा ने लगाए हैं पैसे

मुंबई की करमटारा इंजीनियरिंग को रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर और क्रिकेटर्स जसप्रीत बुमराह व रोहित शर्मा से ₹105.7 करोड़ का निवेश मिला है। कंपनी अपने ₹1,750 करोड़ के IPO से कर्ज चुकाने और विस्तार की योजना बना रही है।

Image

करमटारा इंजीनियरिंग को मिला 105.7 करोड़ रुपये का निवेश, फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स ने दिखाई दिलचस्पी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रणबीर कपूर और आमिर खान जैसे सितारों ने ₹30 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया।
  • कंपनी का वैल्यूएशन अब ₹10,411 करोड़ हुआ है।
  • IPO से जुटाए गए ₹1,050 करोड़ से कर्ज चुकाया जाएगा।

मुंबई की सौर माउंटिंग स्ट्रक्चर्स और ट्रैकर कंपोनेंट्स बनाने वाली करमटारा इंजीनियरिंग (Karamtara Engineering) को प्रमुख निवेशकों से 105.7 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इन निवेशकों में फिल्म एक्टर रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर के साथ-साथ क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। कंपनी ने जनवरी 2025 में भारतीय पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। इसके जरिए वह 1,750 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाकर अपने कर्ज को घटाने की योजना बना रही है।

प्रमोटरों ने सेकेंडरी सेल के जरिए बेचे शेयर

कंपनी के प्रमोटर तनवीर सिंह और राजीव सिंह ने 26 और 29 अप्रैल को कुल 34.09 लाख शेयर कई निवेशकों को 310 रुपये प्रति शेयर की रेट से बेचे। इस प्राइस पर कंपनी का पोस्ट-इश्यू वैल्यूएशन 10,411 करोड़ रुपये रुपये तय हुआ है।

फिल्म और क्रिकेट हस्तियों ने की हिस्सेदारी

रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर, बिमल पारेख, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने 25 अप्रैल को कंपनी में कुल 9.68 लाख शेयर खरीदे, जिसकी कुल कीमत 30.03 करोड़ रुपये रुपये रही। इसके अलावा, इंडिया ऑपर्च्युनिटीज ग्रोथ फंड - पाइनवुड स्ट्रैटेजी ने 28 अप्रैल को 25.51 करोड़ रुपये में 8.23 लाख शेयर खरीदे।

कंपनी ने पहले 10 जनवरी 2025 को 310 रुपये प्रति शेयर की दर से 98.08 लाख शेयरों के ज़रिए 307.17 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें कई बड़े नाम जैसे जगदीश नरेश मास्टर, उत्कल शेख, सिंग्युलैरिटी ग्रोथ फंड, गौरव त्रेहान और अन्य निवेशक शामिल थे।

आईपीओ से जुटाएंगे 1,750 करोड़ रुपये रुपये

करमटारा इंजीनियरिंग अब अपने प्रस्तावित आईपीओ से 1,350 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के ज़रिए और 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जुटाएगी। प्रमोटर तनवीर सिंह और राजीव सिंह, दोनों 200 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे। कंपनी आईपीओ से मिले अमाउंट में से 1,050 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में लगाएगी और बचा हुए अमाउंट का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। नवंबर 2024 तक कंपनी पर कुल 586.4 करोड़ रुपये बैंक लोन और 733.6 करोड़ रुपये लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए उधारी थी।

कंपटीशन में कई नामी कंपनियाँ

कंपनी की प्रतिस्पर्धा Inox Wind, KP Green Engineering, Premier Energies, Waaree Energies और Suzlon Energy जैसे सूचीबद्ध खिलाड़ियों से है। करमटारा एक बैकवर्ड इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर है, जिसकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 5.67 लाख MTPA और 4.8 लाख पीस है। यह सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन सेक्टर के लिए फास्टनर्स और स्ट्रक्चर्स, व ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन फिटिंग्स बनाती है। आईपीओ का प्रबंधन JM Financial, ICICI Securities और IIFL Capital Services संभालेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article